{"_id":"68-97680","slug":"Deoria-97680-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनूघाट-महुआनी सड़क की मरम्मत को लेकर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनूघाट-महुआनी सड़क की मरम्मत को लेकर धरना शुरू
Deoria
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महुआनी-सोनूघाट की खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रमिक धरना मंगलवार से शुरू हो गया। लोगों ने मांग किया कि सड़क की मरम्मत के लिए सामग्री गिराने के बाद ही उनका धरना खत्म होगा। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के रवैये के प्रति नाराजगी जताई।
संत विनोबा पीजी कॉलेज के पूर्व महामंत्री आशीष शुक्ला श्यामू महुआनी चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि लंबे समय से लिखित और मौखिक रूप से महुआनी से सोनूघाट के बीच खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा रही है। सड़क की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि आएदिन हादसे हो रहे हैं। शासन और प्रशासन का ध्यान अभी इस ओर नहीं जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी उदासीन बने हुए हैं। वहीं धरने में पहुंचे सवर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजयन त्रिपाठी ने भी शासन और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होेंने सड़क की दुर्दशा के लिए जिले के अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता नागेंद्र शुक्ला और उत्तेज मिश्र ने अफसरों पर जन समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। वहीं बाद में आंदोेलनकारियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आंदोलन को लंबा चलाने की मंशा को जाहिर किया। धरने में जवाहरलाल चौहान, श्यामदेव राय, सत्यप्रकाश मिश्र, छात्रनेता धर्मवीर यादव, विपिन चंद्र मिश्र, अमूल्य रत्न मणि, अभय शुक्ल आदि शामिल रहे।