{"_id":"68-94759","slug":"Deoria-94759-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा रिपोर्ट बताएगी मौत की असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसरा रिपोर्ट बताएगी मौत की असलियत
Deoria
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोइलगढ़हा गांव से रक्षाबंधन के दिन मुस्लिम बिरादरी की लड़की के साथ फरार हुए प्रेमी के मौत की गुत्थी विसरा रिपोर्ट आने के बाद सुलझ पाएगी। युवक के परिवार के लोगों ने उसकी मौत को साजिश करार कर शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम में कोई अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं आई है। एहतियात के तौर डॉक्टरों की टीम ने मृतक का बिसरा प्रिजर्व कर दिया है।
छत्तीसगढ़ से प्रेमी का शव लेकर आई प्रेमिका को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है। उसके परिवार वालों ने उसकी कोई सुध नहीं ली। गांव के जुलुम का बेटा रामबदन और नसीबुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 10 अगस्त को गांव से फरार हो गए। इन्होंने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गांव के ही एक युवक रामप्रवेश के यहां शरण लिए। छत्तीसगढ़ पहुंचकर रामबदन अपना नाम बदल कर शिवम कुमार और नसीबुन नाम बदल कर खुशी बन गई। तीन दिन पहले रामबदन की तबीयत खराब होने पर उसे वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पांच सितंबर को उसकी मौत हो गई। रामबदन का शव लेकर उसकी प्रेमिका और साथी प्राइवेट एंबुलेंस से शनिवार को रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे। घटना की सूचना पर रामबदन के परिवार में कोहराम मच गया। पिता और भाई उसकी मौत को साजिश करार रहे है। उन्होंने मौत के कारण का बारीकी से जांच कराने की मांग की है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी विरेंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट या जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। जांच में पूरी सावधानी बरती जा रही है। विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है।