{"_id":"68-93486","slug":"Deoria-93486-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल आरक्षण केंद्र पर लगा सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल आरक्षण केंद्र पर लगा सीसीटीवी कैमरा
Deoria
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से टिकट की धांधली रोकने लिए सीसीटीवी कैमरा लग गया है। कैमरा लगने से टिकट के दलाल यहां से पलायित हो गए हैं। वहीं अंदर पहुंचकर टिकट लेने वाले रेलवे के अधिकारियों को भी दिक्कत होने लगी है। कैमरे में कैद हो रही गतिविधियों की मॉनिटरिंग रेल भवन नई दिल्ली, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर और रेल मंडल वाराणसी से हो रही है।
आरक्षण काउंटर पर लाइन तोड़ने, इसको लेकर यात्रियों में मारपीट आदि की शिकायतें रेलवे को मिल रही थीं। शिकायत तो यह भी थी कि स्टेशन के तमाम कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपी के जवान टिकट के लिए क्लर्क की कुर्सी तक पहुंच जाते हैं। बाहर खड़े लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रह जाते हैं। टिकट दलाल भी हावी रहते हैं। दूर-दराज से आरक्षण के लिए आने वाले यात्रियों के साथ वे मारपीट भी कर देते थे। इन समस्याओें से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने सदर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। दो कैमरा काउंटर से बाहर यात्रियों की और एक अंदर कर्मचारियों की निगरानी के लिए लगाया गया है। टिकट काउंटर के एक कर्मचारी ने बताया कि जब से सीसीटीवी कैमरा ने काम करना शुरू किया है, काउंटर से टिकट की दलाली करने वाले नहीं दिख रहे हैं। रेलवे के नियमों के चलते जानते हुए भी हम लोग कुछ नहीं कर सकते थे। सूत्रों की मानें तो टिकट दलाल अब नए धंधे की तलाश में जुट गए हैं।
कोट
सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। इसके लग जाने से सही लोगों को टिकट मिलेगा। यात्रियों और आरक्षण क्लर्क को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
- आलोक कुमार सिंह, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर।