{"_id":"68-78681","slug":"Deoria-78681-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Deoria
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आरबीटी विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विविध खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय की प्रबंधक संध्या तिवारी ने झंडारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे उनके भीतर छुपी प्रतिभा को सामने लाने के अलावा सामाजिक क्रियाकलापों में सहभागिता के गुण का समावेश होता है। अंडर स्कूल कंप्टीशन में सीसी रोड शाखा के बच्चों ने खेलों का प्रदर्शन किया। इसमें 400 मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में रेड हाउस, 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में ब्लू हाउस और बालिका वर्ग में रेड हाउस ने बाजी मारी। 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में येलो हाउस, बालिका वर्ग में रेड हाउस ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मेें रेड हाउस और बालकों के वर्ग में ग्रीन हाउस ने जीत दर्ज की। खो-खो प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में रेड हाउस ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में रामप्रताप चौहान प्रथम, निलेश द्वितीय, राजन तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस में विजेता रही ब्लू हाउस के प्रतिभागी आशुतोष यादव, अभिनव, अनिकेत व नीतेश शामिल रहे।
विज्ञापन