फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक के नीचे आई छात्रा, गंभीर

ट्रक के नीचे आई छात्रा, गंभीर

Sat, 21 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 21 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को गैस लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। छात्रा ट्रक के पहियों के बीच फंस गई। हादसा जेल चौकी के समीप हुआ। लोगों ने किसी तरह छात्रों को खींच कर बाहर निकाला। नाराज लोगों ने गैस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के परसिया अहीर गांव की रहने वाली सोनम सिंह 22 पुत्री जयप्रकाश सिंह शुक्रवार की शाम तीन बजे के करीब शहर से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। पीछे से भारत गैस की एक ट्रक गैस सिलिंडर लेकर बलिया की तरफ जा रही थी। जेल चौकी के करीब ट्रक ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। सोनम दोनों पहियों की बीच फंस गई। दोनों पैर साइकिल के नीचे था। लोग उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। कुछ लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ कर पिटाई करने लगे। जेल चौकी का सिपाही किसी तरह उसकी जान बचाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। नाराज लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वहां खड़े डीजल टैंक में भी आग लगाने का प्रयास करने लगे। इससे काफी मात्रा में डीजल सड़क पर बहने लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने हालात को संभाला। घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पैर में काफी चोट होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसडीएम और सीओ नगर एनके सिंह कई उप निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। नाराज लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed