{"_id":"5b78513642c792465e1e84eb","slug":"91534611766-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत केबल लगाने में गड़बड़ी की जांच को टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत केबल लगाने में गड़बड़ी की जांच को टीम गठित
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल लगाने में गड़बड़ी, जांच टीम गठित
अंडर ग्राउंड केबल कराए जाने के दौरान अनियमितता का आरोप
एडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर डीएम ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत में विद्युत पोल पर मानक विहीन केबल लगाने का आरोप लगाते हुए वार्ड सभासद व कस्बे के कई लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को 15 दिनों में जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
नगर के वार्ड नंबर चार की सभासद ऊषा देवी के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने 26 जुलाई को डीएम को पत्र देकर नगर में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल लगाए जाने की बजाय पोल पर केबल लगाकर लाखों का भुगतान कराने की शिकायत की थी। शिकायत कर्ताओं का कहना था कि पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में नगर में स्ट्रीट लाइट के लिए अंडरग्राउंड वायरिंग किए जाने की निविदा कराई गई थी। इसे दरकिनार कर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अंडर ग्राउंड विद्युत केबल न लगवाकर के ऊपर विद्युत पोल पर ही केबल लगवा दिया है। शिकायत की जानकारी होने पर जिम्मेदारों ने आनन-फानन में इस साक्ष्य को छिपाने के लिए महज छह इंच की खुदाई करके अंडरग्राउंड विद्युत केबल डाल दिया। महज छह इंच की खुदाई कर लगाए गए केबल में कई जगह जोड़ है। इसमें वाटरप्रूफ ज्वाइंट का प्रयोग न करके सामान्य वायरिंग वाले टैब का प्रयोग किया गया है। इससे करंट फैलने की आशंका बनी हुई है। 14 अगस्त को आनन-फानन में एक बार फिर से केबल निकाल काम कराया जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम बंद करा दिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चार सदस्यीय टीम का गठन करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त के नेतृत्व में गठित टीम में पीडब्लूडी, विद्युत के एक्सईएन और इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर विद्युत सुरक्षा देवरिया को शामिल किया गया है। डीएम ने 15 दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि गणेश यादव ने बताया कि कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। केबल कौन निकालकर डलवा रहा था, इसकी भी जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।