फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ससुराल से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

ससुराल से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ससुराल से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
ससुराल से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। ससुराल से घर लौटने के बाद एक युवक ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। मामला मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के रुपई गांव का है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

रुपई के रमेश गुप्ता के दो लड़को में बड़ा जितेंद्र गुप्ता (28) की पत्नी सीमा देवी तीन दिन पूर्व घर से गायब हो गई। परिजन काफी तलाश किए लेकिन कहीं पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र को जब पता चला कि पत्नी मायके है तो मंगलवार की सुबह वह उससे मिलने ससुराल गया। दोपहर बाद वहां से आया तो वह काफी उलझन में था। मां सिंधू देवी और पिता रमेश खेत में धान की निराई करने चले गए। इसी दौरान जितेंद्र ने घर के अंदर ही छत की कुंडी में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटने पर मां ने दरवाजा खोला तो जितेंद्र का शव लटकता देख अवाक रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मां सिंधू देवी, पिता रमेश और छोटे भाई सिकंदर का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे प्रिंस (5) और अनुष्का (3) है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed