{"_id":"5c5329ebbdec22738335e947","slug":"81548954091-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन को लेकर 760 शिक्षकों, कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन को लेकर 760 शिक्षकों, कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के लोगो ने गोरखपुर रोड जाम कर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुरानी पेंशन की मांग लेकर गुरुवार को जिले के 760 शिक्षक व राज्य कर्मचारियों ने सुभाष चौक पर गिरफ्तारी दी। कोतवाल विजय नारायण ने गिरफ्तारी के कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में वे नारेेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के चलते देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में गौरीबाजार, सलेमपुर, बरहज एवं बनकटा विकास खंड के शिक्षक, कर्मचारी व सफाईकर्मी शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। संयोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को जेल भरो आंदोलन में सभी 16 ब्लाकों के शिक्षक, राज्य कर्मचारी व सफाई कर्मी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व मंत्री रामदेव सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं।
प्रदर्शनकारियों में रामायण राव, अवधेश सिंह, अतुल मिश्रा, विश्वंभर यादव, सलीम शेख, मोहनलाल शर्मा, रमाकांत यादव, संगीता तिवारी, अंजू सिंह, बिंदू सिंह, विजय गिरी, नौशादुल्लाह खां, उमेश दीक्षित, शाहिदा खातून, आनंदेश्वर सिंह, तेजेंद्र मोहन, अमित, अंजेश गुप्ता, दुलारी देवी, युगल किशोर, अशोक गोंड आदि शामिल रहे।