{"_id":"5b633a944f1c1bf5498b4a5a","slug":"81533229716-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के अभाव में वैशाली एक्सप्रेस में यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के अभाव में वैशाली एक्सप्रेस में यात्री की मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। वैशाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतारा। पत्नी ने इलाज में देरी होने के कारण ट्रेन में मौत होने का आरोप लगाया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामचौक गांव निवासी शिवशंकर चौधरी (69) दिल्ली जाने के लिए बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी इंदू देवी के साथ मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से वैशाली एक्सप्रेस में बैठे। उनका रिजर्वेशन एसी प्रथम श्रेणी कोच में था। ट्रेन सिवान से आगे बढ़ी तो अचानक शिवशंकर चौधरी की तबीयत बिगड़ गई। रेलवे कंट्रोल ने देवरिया आरपीएफ को इलाज के लिए सूचना दी। देवरिया रेलवे स्टेशन पर शाम करीब चार बजे ट्रेन पहुंची तो डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर देर शाम परिवार के अन्य सदस्य भी देवरिया पहुंच गए। इंदू देवी ने कहा कि सिवान रेलवे स्टेशन से पहले उनके पति की तबीयत खराब हुई, लेकिन ट्रेन देवरिया में इलाज के लिए रोकी गई। बीच में कई रेलवे स्टेशन पड़े लेकिन ट्रेन नहीं रोकी गई। जीआरपी एसओ संतोष यादव ने बताया कि शिवशंकर की तबीयत पहले से खराब थी। इलाज के लिए उनकी पत्नी उन्हें दिल्ली लेकर जा रही थीं। रास्ते में मौत हो गई। शव का पंचनामा भरा जा रहा है। घर वाले चाहेंगे तो पोस्टमार्टम होगा या शव उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।