फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे दिन भी धरने पर रहे संविदाकर्मी

दूसरे दिन भी धरने पर रहे संविदाकर्मी

Tue, 23 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धरने पर रहे संविदाकर्मी
बरहज विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने आठ माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर रहे। जिससे गांव-क्षेत्र में फाल्ट जैसी समस्याएं बरकरार रही। आंदोलन कारी मानदेय नहीं मिलने तक बहिष्कार करते हुए धरने पर रहने का बिगुल फूंका है।
विज्ञापन

जयनगर स्थित उपखंड कार्यालय पर सतरांव, जरार, तेलियां कला आदि क्षेत्रों में बिजली संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए विभाग की ओर से संविदा कर्मी लगाए गए हैं। आठ माह से विभाग की ओर से मानदेय नहीं मिला है। इसको लेकर संविदाकर्मी दूसरे दिन भी धरने पर रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मार्च से दिसंबर तक मानदेय नहीं मिला है। दुकानदार भी उधार सामान देने से कतरा रहे हैं। संविदा कर्मिर्यों ने मानदेय भुगतान नहीं होने पर सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है। इस दौरान तारकेश्वर पांडेय, घनश्याम मिश्र, अनिल दूबे, अजय चौहान, गनेश, मुज्जमिल, मुन्ना मिश्रा, सतीश राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed