फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बरियारपुर सब स्टेशन घेरा

बरियारपुर सब स्टेशन घेरा

Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर सब स्टेशन घेरा
देवरिया। बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। बरियारपुर सब-स्टेशन का घेराव कर धरना दिया। उनका कहना था जूनियर इंजीनियर की मनमानी से बिजली आपूर्ति में खेल हो रहा है। दोपहर 2.30 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद गांववालों ने धरना खत्म किया। उधर, भटवलिया के साउथ और मंडी फीडर में टेक्निकल फॉल्ट से बिजली गुल रही। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बरियारपुर सब-स्टेशन से बरियारपुर, लाहिलपार और बभनी फीडर जुड़े हैं। बभनी फीडर से जुड़े गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं मिल रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुटीर उद्योग धंधा प्रभावित हैं। सोमवार की रात को बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो मंगलवार को सुबह छह बजे उपभोक्ता सब-स्टेशन में पहुंच गए। कर्मचारी को बाहर निकलने को कहा, लेकिन वह सरकारी कर्मचारी का धौंस दिखाने लगा। कुछ युवक मारने के लिए दौड़ाए तो वह भाग निकला। इसके बाद गांव के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। गांववालों का कहना था कि जेई की मनमानी से बिजली नहीं मिल रही है। जान बूझकर बभनी फीडर बंद करने से बसहवा, आमघाट, बनहवा, चौकिया, रामभरोसा चौराहा, रघुनाथपुर, गंभीरपुर, माड़ीपार गांव में बिजली गुल है। घेराव में अशोक सिंह, अमित शाह, मंजू चौहान, शेषमणि शाह, पवन जायसवाल, गुड्डू यादव, मनीष सिंह आदि रहे। एसडीओ सचिन सिन्हा ने कहा कि टेक्निकल फॉल्ट से बिजली नहीं मिल रही थी। आरोप की जांच की जाएगी, दोपहर में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed