{"_id":"594801a14f1c1b71478b45e8","slug":"81497891233-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में महिला ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी में महिला ने लगाई छलांग
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर (देवरिया)। राप्ती नदी में 24 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। शव सोमवार की सुबह नकईल-ददरी घाट के करीब पानी में उतराता मिला। वह रविवार को ससुर के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। मदनपुर थाने के सेमरा पुल से नदी में कूद गई। वह गोरखपुर जिले के सेमरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली है। मदनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के सेमरा बुजुर्ग के सदांनद यादव की शादी झंगहा थाना के नरेंद्रपुर गांव की दुर्गावती से करीब छह साल पहले हुई थी। चार साल का बेटा भी है। ससुरालियों के अनुसार किसी बात को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हो गया था। इसके बाद दुर्गावती मायके चली गई। रविवार को ससुर दीप नारायण यादव बहू को लेकर घर जा रहे थे। वह चार साल के नाती को लेकर पैदल पुल पारकर रहे थे। दुर्गावती पीछे-पीछे चल रही थी। इस दौरान महिला ने पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। गांववाले नदी में महिला की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह नकईल-ददरी घाट के पास नदी में महिला का शव दिखा। थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश पाठक ने कहा कि महिला किस वजह से नदी में छलांग लगाई, अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।