फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   75 thousand saplings sent for planting in Barhaj and Bhaluani blocks

Deoria News: बरहज और भलुअनी ब्लॉक में रोपण के लिए भेजे गए 75 हजार पौधे

Sat, 20 Jul 2024 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
75 thousand saplings sent for planting in Barhaj and Bhaluani blocks
बरहज तहसील क्षेत्र में शनिवार को होने वाले पौधरोपण के लिए पौधे भेजता वन विभाग   संवाद
बरहज। रेल यार्ड स्थित वन विभाग के पौधशाला से शुक्रवार को करीब 75 से 80 हजार विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपण के लिए बरहज और भलुअनी ब्लाॅक के गांवों को भेजा गया। डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश और शनिवार को आयोजित होने वाले पौधरोपण को लेकर विभाग लक्ष्य पूरा करने की तैयारी में जोर-शोर से जुटा हुआ है। क्षेत्र में दो लाख 79 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बरहज वन विभाग के पौधशाला में सुबह सात बजे से ही स्थानीय और भलुअनी ब्लाॅक के ग्राम पंचायतों से पौधा ढुलाई का काम शुरू हो गया था। वन दारोगा ओंकार दूबे और सतेंद्र, नंदू यादव, मैनेजर यादव, चंद्रपति प्रसाद, गनेश प्रसाद, राजेंद्र आदि के देखरेख में पौधों का वितरण किया गया। लोगों के अनुसार ग्राम पंचायतों के प्रधान और संस्थाओं के लोग अपने-अपने निजी साधनों से पौधे ले जाते देखे गए। पौधशाला से सागौन, अमरुद, आम आदि प्रजाति के पौधे भेजे गए। जबकि सार्वजनिक जगहों और बंधों पर भी पौधरोपण की योजना है। वन दारोगा ओंकार दूबे ने बताया कि शनिवार को पौधरोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित है। जिसके क्रम में पौधे भेजे गए हैं। इससे पूर्व भी लोग पौधे ले जाकर रोपण किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed