{"_id":"5967a92e4f1c1b52758b46df","slug":"71499965742-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रमुख सचिव उ.प्र. के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इसी के मद्देनजर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य आरके गुप्ता गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डा.एसएन सिंह के साथ बैठकर सीएचसी व पीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा की। इसके बाद अस्पताल निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक पुरुष अस्पताल में बने जेईएस व एईएस वार्ड में पहुंच कर वार्ड की हकीकत जानी। उन्होंने वार्ड में लगे लाइजेसर वार्म सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरणों के बारे में पूछा। कुछ उपकरण ठीक न होने की बात चिकित्सकों ने बताई। इसके अलावा अलग से दस बेड का वेक्टर बनाने का निर्देश जारी किया। जिसके बाद एईएस वार्ड में भर्ती आकाश 7 वर्ष व राहुल 7 वर्ष के परिवारवालों से मिले तथा इलाज से संतुष्ट होने की बात पूछी। दस बेड का बना एईएस व जेईएस वार्ड में सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उज्ज्वल 5, संजय गौड़ 10, बजरंगी साढ़े चार वर्ष के परिवारवालों से पूछा की बच्चों की तबीयत कैसी है। इसके अलावा अस्पताल के मुख्य गेट के समीप फीवर हेल्थ डेस्क बनाने की बात कही। यहां दो स्टाफ नर्सों को तैनात रहने का कहा। स्वाइन फ्लू जैसे बीमारी को लेकर तैयार रहने को कहा इसके लिए दवा व कीट आदि मांगवाने की बात कही। इस दिन अस्पताल के पानी की टंकी, कूलर, गंदगी वाले स्थानों की साफ-सफाई तथा दरवाजों पर जाली लगवाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एसएन सिंह, सीएमएस डा.केसी राय, बालरोग विशेषा डा. आरके श्रीवास्तव, डा.एचके मिश्रा, डा. एके वर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।