Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father and son arrested for attack on advocate

Deoria News: अधिवक्ता पर हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for attack on advocate
देवरिया। शहर में मंगलवार की शाम अधिवक्ता सुधाकर पांडेय पर हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान साकेत नगर निवासी आलोक मिश्र और उसके पिता रामनगीना के रूप में हुई। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल स्टील का डल्लू भी बरामद किया है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिवक्ता सुधाकर पांडेय शाम करीब 5:50 बजे एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास से दूध लेकर घर लौट रहे थे।

रास्ते में आलोक मिश्र और उसके पिता रामनगीना ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आलोक ने उनके सिर पर कठोर वस्तु से कई वार किए, जबकि रामनगीना ने उन्हें पकड़ रखा था। हमले में अधिवक्ता लहूलुहान हो गए। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के ने दोनों को कोऑपरेटिव चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed