फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   642 student reached

20 बसों में प्रयागराज से पहुंचे 642 छात्र

Wed, 29 Apr 2020 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
642 student reached
20 बसों में प्रयागराज से पहुंचे 642 छात्र
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को होम क्वारंटीन रहने की दी गई सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रयागराज में रहकर पढ़ने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 642 छात्र 20 रोडवेज बसों से बुधवार को देवरिया पहुंचे। सेंट्रल एकेडमी में बने क्वारंटीन सेंटर में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनका पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण लिए गए। औपचारिकता पूरी होने के बाद बसों से ही घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। कई अभिभावक तो यही पर अपने बच्चों को लेने पहुंच गए थे।
25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से ही प्रयागराज में रहकर प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में पढ़ाई और सिविल सर्विसेज सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्र फंसे थे। किराए पर कमरा या लॉज में रहने वाले यह छात्र अपना राशन भी घर से ले जाते हैं, एक माह के लॉकडाउन के बाद इनका राशन भी अब समाप्त हो चला था और कई तो दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार लेकर अपना काम चला रहे थे। कोरोना संकट के दौर में अपने पाल्यों को वहां फंसा देख यहां रह रहे इनके अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। दो दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में फंसे छात्रों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाने की घोषणा की और मंगलवार को इसके लिए सारी तैयारियां भी शुरू कर दी गई। इसके बाद प्रयागराज से ही परिवहन निगम की बसों को छात्र-छात्राओं को लाने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार शाम तक कुल 20 बसों से 642 छात्र देवरिया पहुंचे।
विज्ञापन

बसों को सोंदा स्थित सेंट्रल एकेडमी परिसर में ले जाया गया। वहां सभी छात्रों की पूरी स्क्रीनिंग एवं सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद ही पुन:बसों से ही उनके नजदीकी बस स्टेशन या चौराहे तक छोड़ा गया। रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार की देर रात से ही सेंट्रल एकेडमी परिसर में डटे रहे। एआरएम ओम कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक कुल 20 बसें प्रयागराज से आ चुकी हैं।यहां उनकी स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। बसों से ही उन्हें नजदीकी चौराहे या बस स्टेशन तक पहुंचा दिया गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 20 बसों से 642 छात्र पहुंचे हैं। जांच के बाद इन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed