फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अटल के श्रद्घांजलि में दलीय सीमाएं टूटी

अटल के श्रद्घांजलि में दलीय सीमाएं टूटी

Fri, 17 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अटल के श्रद्घांजलि में दलीय सीमाएं टूटी
अटल को श्रद्धांजलि देने में टूटी दलीय सीमाएं
विज्ञापन


राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दल व संगठन के लोगों ने शुक्रवार को शोक प्रकट किया। उनके राजनीतिक संघर्षों को याद कर देश के लिए इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, वरुण राय, राकेश चंद्र वर्मा, समीर पांडेय, कैलाश तिवारी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा के नेतृत्व में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया। राज्य कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से साकेत नगर कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया। लोकतांत्रिक जनता दल की बैठक सिंधी मिल कॉलोनी में पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि वाजपेयी के निधन से एक युग का अवसान हो गया है। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष ध्रुवदेव यादव, कुमार बृजेश, सुभाष चंद्र यादव, वशिष्ठ तिवारी, अहमद खान, हरिनाथ यादव, स्वामीनाथ कुशवाहा आदि रहे। भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। सपा नेता हृदय नारायण जायसवाल की देखरेख में सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। जनपद व्यापार मंडल के कार्य समिति ने अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्घांजलि दिया। इस दौरान प्रेम अग्रवाल, विजय प्रसाद, अखिलेश जायसवाल, श्यामसुंदर भगत, बैजनाथ, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अटल के निधन पर उमड़ा संवेदनाओं का ज्वार

विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर अर्पित किया श्रद्धासुमन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को पूरा जिला शोकाकुल रहा। जगह-जगह शोक सभाएं हुई। अटल जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोक में कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत सहित अन्य सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गहरा शोक प्रकट किया। कहा कि अटल जी देश के लिए सौभाग्य की मूर्ति थे। नगरपालिका सभागार में आयोजित शोकसभा में अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि अटल जी ने आजीवन देशहित में कार्य किया। उनकी योजनाएं आज देश के विकास में संजीवनी का काम कर रही हैं। शोकसभा में वार्ड सदस्य दिनेश शुक्ल, चंद्रशेखर गुप्ता, गोविंद चौरसिया, आशीष कुमार, अजय सिंह, सेराज अहमद, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रकल्प के जिला संयोजक अंगद मणि के गायत्रीपुरम स्थित आवास पर हुई शोकसभा में कमलेश दुबे, राहुल बरनवाल, पवन तिवारी, कमलेश गिरि, विजय प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से देवरिया क्लब में हुई शोकसभा में डॉ. जेएन पांडेय, डीके पांडेय, एचसी अरोरा, अवधेश सिंह, शशिप्रभा गुप्ता, संतोष आनंद, अरविंद मिश्र आदि चिकित्सक मौजूद रहे। हियुवा कार्यकर्ताओं ने महारानी चंडिका छात्रावास में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नीरज शाही, मुन्ना राय, मृत्युंजय कुमार, दीपक सिंह, अमित मोदनवाल, आलोक आदि उपस्थित रहे। आरोग्य भारती की ओर से मोहनीदेई में हुई शोकसभा में अजीत नारायण मिश्र, आदित्य शरण सिंह, नवीन तिवारी, नर्वदेश्वर तिवारी, नवनीत दीक्षित आदि मौजूद रहे। बार एसोसिएशन की ओर से सिंहासन गिरि की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में राम तिवारी, सुभाष चंद्र राव, राजेश शुक्ल, आरपी कुशवाहा, प्रेमनारायण मणि, मनोज मिश्र, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, संदीप पांडेय, विपिन पाठक, राजेश मिश्र, छेदी प्रसाद आदि रहे। पेंशनर्स कल्याण संस्था ने कैंप कार्यालय पर शोकसभा में श्रीराम त्रिपाठी, एसके भौमिक, बीएन दूबे, प्रेमशंकर मिश्र, आरके गुप्त, सूर्यभान त्रिपाठी आदि रहे। लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण परिषद के कैंप कार्यालय पर शोकसभा में सुभाष चंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र चतुर्वेदी, दीनानाथ वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे। गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में विनय बरनवाल के नेतृत्व में शोकसभा हुई। जलकल कर्मियों ने कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया। इसमें विनीत पांडेय, कमलेश्वर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, सुभाष सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीआरडी इंटर कॉलेज परिसर में शोकसभा की। इसमें अवधेश सिंह, रमेश सिंह, ब्रह्म सिंह, विजय भारत सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, प्रभाकर मणि आदि रहे। नागरी प्रचारिणी सभा की ओर से सभागार में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। इसमें सुधाकर मणि त्रिपाठी, भृगुनाथ प्रसाद, इंद्र कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बाबा राघवदास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, किड्जी व स्कॉलर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अटल जी के निधन पर शोकसभा का आयोजन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे
भाटपाररानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई शोकसभा में प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता, लेखक, कवि व भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे। शोकसभा में प्राचार्य डॉ. डीपी मिश्रा, डॉ. ईश्वरचंद्र तिवारी, डॉ. श्रीनिवास मिश्र, डॉ. हरिराम यादव, अंशुमाली सिंह, शिवप्रसाद आदि रहे। रामचंद्र उपाध्याय महाविद्यालय, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरईपार पांडेय, रघुराज प्रताप सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल, सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी, डॉ.राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू आदि में भी शोकसभा का आयोजन हुआ। सपा विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि अटल जी के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई हैं। इसके अलावा नगर पंचायत भाटपाररानी के अध्यक्ष संजय गुप्ता व समस्त सभासद, सपा के पूर्व जिला सचिव अनूप यादव, ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, मनन राय, राजीव मिश्रा, बसपा के सभाकुंवर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूदल त्यागी, कांग्रेस के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, जिला महासचिव मुश्ताक अहमद, प्रकाश तिवारी निराला, लाल बहादुर कुशवाहा, जदयू के प्रदेश सचिव गिरीश चंद्र तिवारी ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी।

कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
भलुअनी। स्थानीय मुख्य चौराहे पर व्यापारियों और छात्रों ने कैंडल जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके निधन को एक युग का अंत बताया। दिन भर अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखा। इस दौरान अजित पटेल, विनय गुप्ता, दिनेश गुप्त, गोविंद वर्मा, विजय, सूरज मद्धेशिया, मनोज यादव, अभय आदि उपस्थित रहे।


बरहज में जनसंघ का दीप जलाने आए थे अटल

राघवदास पार्क में उनको सुनने के लिए उमड़ी थी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। 1980 के दशक में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नगर के बाबा राघवदास पार्क से जनसंघ का दीप जलाने आए थे। उन्हें सुनने के लिए पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। वर्ष 1974 के विधानसभा चुनाव में जनसंघ से दीनानाथ पांडेय एमएलए पद के उम्मीदवार थे। उनके चुनाव प्रचार में भलुअनी, मझौलीराज, रेवली, सलेमपुर सहित 19 जगहों पर अटल जी की सभा हुई थी। मंच का संचालन करने वाले 83 वर्षीय प्रो. रामअधार गुप्त बताते हैं कि उन्होंने अपना उद्बोधन कविता स्वर्णमयी धूलों में, खेत-खलिहानों में, उजड़े मैदानों में, जोगी की कुटिया में, भोगी के उपवन में, जलता जाएगा दीप... से शुरू किया था। मंच से क्षेत्रवासियों से वीणा के झंकार की तरह सशक्त राष्ट्र बनाने की अपील किया था। उन्होंने कहा था कि जैसे वीणा के तार अनेक होते हैं, लेकिन निकलने वाला झंकार एक होता है। उसी तरह विभिन्न जाति, धर्म और भाषा वाले देश के लोगों को राष्ट्र के प्रति एक रहना चाहिए। वह जनसभाओं को संबोधित करने के लिए कार से आए थे। हालांकि चुनाव परिणाम में दीनानाथ पांडेय अपने प्रतिद्वंद्वी राजा अवधेश प्रताप मल्ल से मामूली अंतर से पराजित हुए थे। इससे पूर्व वह 1968 में कार्यकर्ताओं के बीच आए थे। बाजपेयी जी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने धोती से बने केसरिया झंडे से नगर को दुल्हन की तरह सजाया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह झंडा और बैनर की व्यवस्था करा रखा था। 85 वर्षीय रामविलास मद्धेशिया का कहना है कि 60 के दशक में पार्टी की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद थे। उन्होंने बताया कि नगर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने घरों से धोतियां मांग कर केसरिया झंडा बनाया था। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है।

देश के नेता थे अटल : मनीष
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी किसी नहीं बल्कि देश के नेता थे। उन्होंने मध्यम वर्गीय ढांचा को मजबूत करने का कार्य किया था। बाबरी मस्जिद विंध्वस और गोधरा कांड को उन्होंने लोकतंत्र का कलंक माना था।

समतावादी विचारों के प्रबल समर्थक थे अटल
फोटो समाचार...
---
- सुभाष चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोली चेयरमैन अलका
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सुबाष चौक पर भाजपा की ओर से शुक्रवार को श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि दी गई। इनके राजनीतिक संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।
चेयरमैन अलका सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश हित में सर्वाधिक कार्य किया। देवरिया से इनका गहरा नाता था। प्रेम अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री उदार थे और समतावादी विचारों के प्रबल समर्थक थे। इनके निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनका जाना भारतीय संसदीय लोकतंत्र के लिए अमूल्य क्षति है। इस दौरान डा. अजय मणि, अभय द्घिवेदी, रामदास मिश्र, अंबिकेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, मनीष, मुन्ना राय, राकेश शुक्ला, सत्येंद्र मणि, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
----
नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धाजंलि
फोटो समाचार...
रुद्रपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। लगना देवी ताराकांत कॉलेज रनिहवा में शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक सभा की। पकड़ी बाजार में शहीद चौक पर भाजपाइयों ने शोक सभा का आयोजन किया। नगर में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, सत्यनरायण महाविद्यालय, राणा प्रताप शिक्षण संस्थान, सुभाष इंटर कॉलेज, रामवृक्ष कृषक इंटर कॉलेज, बाबा परमहंस उमावि, ठाकुरदेवा प्राथमिक स्कूल में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने में दलगत सीमाएं टूट गई। शोक व्यक्त करने वालों में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक सुरेश तिवारी, सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह खोखा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, सपा नेता प्रदीप यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, सुभाषचंद मद्धेशिया, डॉ.रामभरोसा त्रिपाठी, फौजदार शर्मा, मोहन उपाध्याय, नसरुदद्दीन अंसारी, अनिल पांडेय, मनमथ त्रिपाठी, गिरीराज सिंह, प्राचार्य डॉ.देवेश नरायण शुक्ल, डॉ.वरूण त्रिपाठी, डॉ.सुधाकर राय, डॉ.राजेश सिंह आदि रहे।

----
फोटो-
बरांव में कैंडल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चौराहे पर सर्वदलीय समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।शुक्रवार को मुख्य चौक पर स्व.अटल बिहारी के चित्र पर व्यापारी, नेता और छात्रों ने श्रद्घासुमन अर्पित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह, सपा नेता डॉ.संजय सिंह सोलंकी, अंकेश राव, पंकज सिंह, विपिन पांडेय, संजय मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, अनिल पांडेय, लोकपति त्रिपाठी, राजेश पांडेय, परमहंस वर्मा, झिनकू पांडेय, पप्पू मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed