{"_id":"5b3f9be94f1c1ba5468b4ff0","slug":"61530895337-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पौने तीन मीटर बढ़ा घाघरा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में पौने तीन मीटर बढ़ा घाघरा का जलस्तर
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कटान स्थलों का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। घाघरा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर पौने तीन मीटर बढ़ा है। शुक्रवार को जलस्तर खतरे के निशान से महज 60 सेमी नीचे ही रह गया है। तेजी से बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
नगर में नदी तट पर बने घाट से घाघरा करीब एक किलोमीटर दक्षिण में बह रही थी। बीते दो दिनों से जलस्तर में हा रही वृद्धि से नदी का पानी घाट की सीढ़ियों तक आ गया है। गुरुवार को घाट पर बने मीटर गेज पर जलस्तर 63.10 मीटर था। जबकि शुक्रवार को जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के चलते जलस्तर डेंजर जोन के करीब 65.90 मीटर पर पहुंच गया है। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जलस्तर में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए विभाग को सजग कर दिया गया है।