{"_id":"5af327be4f1c1b61098b8cd2","slug":"61525884862-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर पान की पीक देखकर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर पान की पीक देखकर भड़के डीएम
Updated Wed, 09 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विकास भवन का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार बुधवार की दोपहर विकास भवन में अचानक धमक पड़े। वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दीवारों पर पान की पीक देख भड़क उठे। कर्मचारियों से पूछा कि यह कौन करता है, कोई जवाब देने आगे नहीं आया। अभिलेख बिखरा होने पर भी नाराजगी जताई। डीपीआरओ कार्यालय में करीब 10 मिनट तक रहे। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। बार-बार शिकायतों पर आरईडी के एक्सईएन को कार्यप्रणाली में सुुधार की हिदायत दी। करीब पौन घंटे तक निरीक्षण से अफरातफरी की स्थिति रही।
दोपहर 12.30 बजे डीएम विकास भवन पहुंचे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में पान की पीक दिखाई पड़ी। लिपिकों से उन्होंने पान खाने वालों का नाम पूछा तो सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। कड़ी डांट फटकार के बाद वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग पहुंचे। फाइलें बोरे में भरकर रखी गई थीं। इसे उन्होंने ठीक तरीके से रखने की हिदायत दी। दूसरी मंजिल पर अंधेरा होने पर उन्होंने डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय से प्रकाश की व्यवस्था कराने की बात कही। नेडा कार्यालय में सोलर लाइट की बैट्री बेतरतीब ढंग से रखी गई थी। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा। जिला अर्थ एवं संख्या विभाग के स्टोर में बेकार पड़े सामानों को शिफ्ट करने को कहा। डूडा में स्टोर अभिलेख रजिस्टर की जांच की। अवर अभियंता कक्ष में दरवाजे पर ही दर्जनों टूटी कुर्सियां रखी गई थीं। इस पर उन्होंने एक्सईएन को हिदायत दी। जिला पंचायतराज विभाग में वह काफी देर तक जमे रहे। लिपिक होरीलाल को दो दिन के भीतर अभिलेख दुरुस्त नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण किया गया था। कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। रवैया में सुधार न होने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।