फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   स्वास्थ्य सुविधाओं का सचिव ने जाना हाल, बेहतर बनाने की नसीहत दी

स्वास्थ्य सुविधाओं का सचिव ने जाना हाल, बेहतर बनाने की नसीहत दी

Fri, 07 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं का सचिव ने जाना हाल, बेहतर बनाने की नसीहत दी
आधी रात में अस्पताल पहुंचे नगर विकास सचिव
विज्ञापन


वार्डों में भर्ती मरीजों के घर वालों से इलाज का हकीकत जाना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर विकास विभाग के सचिव अनुराग यादव ने गुरुवार की आधी रात को सदर कोतवाली, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का हाल जाना। अस्पताल के वार्डों में भ्रमण कर भर्ती मरीजों के घर वालों से अस्पताल में मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। आधे अधूरे अभिलेखों को ठीक करने का निर्देश दिया।
रात करीब 11.30 बजे सचिव जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह पीआईसीयू वार्ड में गए। बुखार व झटके की बीमारी से दो बच्चे वार्ड में भर्ती मिले। साथ में मौजूद परिवार के सदस्यों से बात किया। इसके पूर्व विभागीय अभिलेखों का अवलोकन किया। इसमें संचालित योजनाओं से जुड़े कई रजिस्टर अधूरा मिला। हिदायत देते हुए इसे पूरा करने को कहा। महिला वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, इमरजेंसी, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचे और मैटर्निटी वार्ड, एसएनसीआई वार्ड में मौजूद मरीजों से अलग-अलग बात कर इलाज की हकीकत को जाना। सफाई व्यवस्था बेहतर करने और अस्पतालों में लगे फूलों व पौधों को बचाने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एसपी एन कोलांची, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. माला सिन्हा, डॉ. एएम वर्मा, डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. शुभलाल आदि मौजूद रहे। दोनों अस्पतालों में करीब डेढ़ घंटे तक सचिव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सचिव के निरीक्षण के बाद ली राहत की सांस
नगर विकास सचिव अनुराग यादव का दो दिवसीय दौरे का दूसरा दिन शुक्रवार को रहा। पहले दिन ही सचिव जिला अस्पताल जाने वाले थे। लेकिन दिन में अफसरों के साथ देर तक बैठक होने के कारण नहीं जा सके। सुबह से लेकर आधी रात तक अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी सचिव के इंतजार में कार्यालय में मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed