{"_id":"5be5bdbbbdec2269980472a9","slug":"51541782971-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों की रोशनी से जगमगा उठा हनुमान मंदिर सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों की रोशनी से जगमगा उठा हनुमान मंदिर सरोवर
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपों से जगमगाया हनुमान मंदिर सरोवर
संस्कार भारती की ओर से आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संस्कार भारती की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर सरोवर पर आयोजित हुआ। संगठन के सदस्यों ने पांच हजार दीपों की श्रृंखलाओं से इसे सजाया। एक साथ जब सारे दीप जले तो सरोवर की छटा देखते ही बन रही थी। हर कोई इस पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लेने को आतुर दिखा।
बृहस्पतिवार की शाम हनुमान मंदिर सीसी रोड स्थित सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने गंगा आरती करके किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में श्रीराम-सीता विवाह, राम का राज्याभिषेक, शंकर-पार्वती के प्रसंगों पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष के अलावा जनपद व्यापार मंडल के संरक्षक विजय प्रसाद, उपेंद्र त्रिपाठी, संस्कार भारती के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, डॉ.के सिंह ने जीवन में जलते दीपों के महत्व को बताया। संचालन महामंत्री राजेंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र मौर्य, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, कृष्णमोहन गुप्ता, रविकांत मणि, पूनम मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, यशोदा जायसवाल, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।