{"_id":"5b648ddc4f1c1b764d8b6450","slug":"51533316572-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक मुंडन कराया, प्रभारी मंत्री को दिखाया काला कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक मुंडन कराया, प्रभारी मंत्री को दिखाया काला कपड़ा
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहर के सुभाष चौक पर सबर्ण समाज के लोगो ने प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल के गाडी के सामने काला कपडा दिखाकर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सुभाष चौक से गुजर रही प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल को एससी-एसटी एक्ट में बदलाव का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के युवकों ने काला कपड़ा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। नाराज युवकों ने मुंडन कराकर सरकार का पुरजोर विरोध किया।
संसद में इस सत्र में एससी-एसटी के बिल में बदलाव को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। नाराज स्वर्ण समाज के युवकों ने सुभाष चौक पर शुक्रवार को अपने सिर पर बाल मुंडवाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच गौरीबाजार से कलेक्ट्रेट समीक्षा बैठक में जा रहीं जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल के सामने युवकों ने नारेबाजी की और काला कपड़ा दिखाया। काफिला रुकने के बाद सवर्ण समाज के युवकों ने प्रभारी मंत्री को अपनी मांगों का पत्रक सौंपा। यहां मौजूद पुलिस वाले मूूूकदर्शक बने रहे। मानवेंद्र तिवारी ने कहा कि एससी-एसटी में बदलाव कर सरकार सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर रही है। केंद्र सरकार का यह फैसला सवर्ण विरोधी है। बिल में परिवर्तन होने के बाद इसका लोग दुरुपयोग करेंगे। अमित तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार स्वर्ण समाज का विरोधी है। वोट की राजनीति के लिए सरकार तानाशाही वाले बिल को पारित कर रही है। 15 से अधिक युवकों ने अपने सिर का बाल मुंडवाया। युवकों ने चेतावनी दी कि संसद में यह बिल पास हुआ तो सवर्ण समाज के लोग पूरे देश में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान आकाश द्विवेदी, विजय त्रिपाठी, सुधीर सिंह, मन्नू तिवारी, नितिश पांडेय, अभिषेक मिश्र, रविकांत द्विवेदी, चंद्रप्रकाश तिवारी, अमन मणि, अनुराग मिश्र, रोहित त्रिपाठी, अभिजीत त्रिपाठी आदि युवक मौजूद रहे।