फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसीलदार और लेखपाल समेत चार पर केस

तहसीलदार और लेखपाल समेत चार पर केस

Wed, 08 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार और लेखपाल समेत चार पर केस
UP Police
देवरिया। फर्जीवाड़ा करने वाले तत्कालीन तहसीलदार और पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरे की जमीन पर नाम चढ़ाने का मामला है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना के हिरंदापुर गांव निवासी रामचरित्र की जमीन पर रामश्रृंगार की पत्नी सुनरी देवी, पूर्व ग्राम प्रधान शिव कुमार मल्ल, लेखपाल और तहसील की मिलीभगत से वर्ष 2008 में जमीन पर गलत तरीके से नाम चढ़वा लिया। कुछ वर्ष बाद इसकी जानकारी रामचरित्र को हुई। उसने इसकी शिकायत पुलिस से किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद रामशरण कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल शिव कुमार चौहान, पूर्व प्रधान उमेश मल्ल, तत्कालीन सदर तहसीलदार और सुनरी देवी पर सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी करने और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मुकदमें की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed