फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रधान की कुर्सी खतरे में, जाति प्रमाण पत्र निरस्त

प्रधान की कुर्सी खतरे में, जाति प्रमाण पत्र निरस्त

Sat, 19 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रधान की कुर्सी खतरे में, जाति प्रमाण पत्र निरस्त
देवरिया। अफसरों को धोखे में रखकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने वाले ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र जांच में गलत पाया गया। अभिलेखों में कूटरचित कर फर्जीवाड़ा करने वाले ग्राम प्रधान की कुर्सी छिन जाएगी।
विज्ञापन

भटनी ब्लॉक के जिगिना मिश्र गांव में 2015 में ग्राम पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था। गांव के कमकर जाति के बैजनाथ अफसरों की आंखों में धूल झोंककर दस्तावेज में हेराफेरी कर अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र सलेमपुर तहसील से जारी करा लिया। चुनाव में उनकी जीत हुई। नौ माह पहले गांव के कृष्णमोहन मिश्र ने जाति प्रमाण पत्र फर्जी जारी कराने की शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी को जांच मिला। उन्होंने सलेमपुर तहसीलदार से जाति प्रमाण-पत्र की रिपोर्ट मांगी। तहसीलदार की जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान बैजनाथ ‘कमकर’ जाति का है। कागज में हेराफेरी कर खरवार बताते हुए अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी कराया है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने जाति प्रमाण-पत्र को निरस्त कर दिया। इससे प्रधान की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। जाति प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अफसरों की गर्दन भी फंस सकती है। समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ला ने बताया कि जांच में प्रधान का जाति प्रमाण-पत्र फर्जी पाया गया। निरस्त कर दिया गया है, विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed