फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   48 hours passed, power supply of 150 houses could not be restored

Deoria News: 48 घंटे बीते, नहीं बहाल हो पाई 150 घरों की विद्युत आपूर्ति

Mon, 21 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
48 hours passed, power supply of 150 houses could not be restored
देवरही मंदिर के सामने तीन दिन से टुटा पडा बिजली का पोल व तार।संवाद
देवरिया। सिंधी मिल कालोनी में करीब 150 घरों की विद्युत आपूर्ति 48 घंटे के बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। शनिवार की दोपहर कसया बाईपास से गुजर रहे ट्रेलर में तार फंस जाने के कारण 10 पोल टूटकर गिर गए थे। सोमवार को बिजली कर्मचारी दिनभर काम पर लगे रहे लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर सक्रियता दिखाई होती तो शनिवार की रात ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई होती। तार टूटने के तुरंत बाद बिजली निगम के जेई को फोन किया गया। कर्मचारी आए और तार समेटकर चले गए। रविवार को कॉलोनी के लोग बार-बार अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी ठेकेदार पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। बिजली के बिना लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रात भर उमस के मारे नींद नहीं आ रही। पानी की किल्लत अलग से सता रही है।
विज्ञापन



48 घंटे से अधिक गुजर गए। बिजली न रहने से दुश्वारी बढ़ गई है। उमस के कारण हाल बेहाल है। बिजली निगम के अधिकारियों को तत्परता दिखानी चाहिए। - रामानंद यादव, देवरही टोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम की कार्यप्रणाली बेहद सुस्त है। 48 घंटे बीतने के बाद भी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। अब मंगलवार को आपूर्ति की उम्मीद दिख रही है। - विनोद कुमार गौड़।


फाल्ट की समस्या रही होती तो तुरंत ठीक करा दिया गया होता। यहां 10 पोल टूट गए हैं। ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - प्रत्युष बल्लभ, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed