फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सरकारी अस्पतालों की निगरानी करेंगे होमगार्ड

सरकारी अस्पतालों की निगरानी करेंगे होमगार्ड

Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों की निगरानी करेंगे होमगार्ड
सरकारी अस्पतालों की निगरानी करेंगे होमगार्ड
विज्ञापन

कर्मचारी व मरीजों से दुर्व्यवहार की बढ़ती घटना को देखते हुए डीएम ने दिया निर्देश
सीएमओ ने 11 सीएचसी और नौ पीएचसी की भेजी सूची, सीएचसी 24 घंटे रहेगे होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले के 20 सरकारी अस्पतालों में अब होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मरीजों, डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ बढ़ती दुर्व्यवहार की घटनाओं को देखते हुए डीएम अमित किशोर ने यह फरमान जारी किया है। सीएमओ ने सीएचसी, पीएचसी तथा जरूरत के अनुसार 93 होमगार्डों की सूची बनाकर एसपी और डीएम को भेज दिया है।

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों तथा कर्मचारियों के साथ शरारती तत्व अक्सर बदसलूकी करते हैं और पुलिस के पहुंचने से पूर्व फरार हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों पर ऐसी घटनाएं बढ़ गई थी। अस्पतालाें के परिसर से मरीजों का सामान व साइकिलें भी चोरी हो जाया करती थी। इमरजेंसी सेवा देने वाले सीएचसी लार, गौरीबाजार, तरकुलवा, पथरदेवा, सलेमपुर, भटनी, पिपरा दौलाकदम देसही, रुद्रपुर, बरहज, परसिया चंदौर पर छह होमागार्डो की तैनाती की जाएगी जो दो शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। वहीं, पीएचसी महेन, भलुअनी, मझगांवा, भागलपुर, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, बनकटा, भाटपाररानी, पथरदेवा, न्यू पीएचसी तरकुलवा में तीन-तीन होमागार्डो की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने इसलिए 20 अस्पतालों की सूची डीएम और एसपी को भेज दिया गया है। इससे काफी सहूलियत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed