{"_id":"5b40f3004f1c1b56238b512e","slug":"41530983168-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती पर भड़के लेखपाल, आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती पर भड़के लेखपाल, आंदोलन तेज
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में धरना को सम्बोधित करते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीएम की चेतावनी के बावजूद लेखपालों के आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ा। गर्मजोशी के साथ शनिवार को भी लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलों में हुंकार भरा। लेखपालों ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति से झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने सोमवार से पूरे जिले के लेखपालों के साथ कलेक्ट्रेट पर आंदोलन का ऐलान किया है।
तहसील अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ने कहा कि लेखपाल चार सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकारी की दोहरी नीति के कारण लेखपालों की वाजिब मांगे पूरी नहीं की जा रही है। आर-पार की लड़ाई का मूड बनाकर आंदोलित हुआ संगठन सरकारी की धमकी-घुड़की से डरने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री दबाव बनाकर आंदोलन को खत्म कराने का प्रयास कर रही है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सोमवार से सभी तहसीलों के लेखपाल कलेक्ट्रेट में आंदोलन शुरू करेंगे। सरकार की मंशा नहीं बदली और मांगे पूरी नहीं हुई तो लेखपाल आंदोलन करेंगे। मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। सरकार का जो भी निर्णय होगा उसे लेखपाल मानने को भी तैयार हैं। इस दौरान नर्वदेश्वर मिश्र, अनिरुद्ध मिश्र, सुमित श्रीवास्तव, राकेश राय, चंद्रपाल गौतम, संदीप, प्रमोद, रामप्रसाद, रामअशीष गुप्ता, कैलाश यादव, शैलेंद्र, सुभाषचंद्र आजाद, भाष्कर, रामलाल सिंह आदि मौजूद रहे।