{"_id":"5963b30c4f1c1b0d6f8b4584","slug":"41499706124-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के व्यापारी की हत्यारों की हो गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के व्यापारी की हत्यारों की हो गिरफ्तारी
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक नगर के शिव भंडार कटरे में सोमवार को संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारी की हत्या की निंदा करते हुए घटना का पर्दाफाश करने की मांग की गई।
पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता ने कहा कि आला अफसरों के नाक के नीचे देवरिया में ताबड़तोड़ गोलियां चलना पुलिसिया निष्क्रियता को दर्शाता है। विद्याभास्कर जायसवाल की हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं सोहनपुर में बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस और प्रशासन विफल है। इसके अलावा रायबरेली में पांच ब्राह्मणों की हत्या की गई। इस घटना पर दुख प्रकट करने बजाए प्रदेश सरकार के मंत्री मृतकों को अपराधी बता रहे हैं। इस दौरान मेराज अब्दुल्ला, बसंत जायसवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, रविकांत, ओमप्रकाश प्रजापति, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।