फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   36 BLOs found absent in special revision drive

Deoria News: पुनरीक्षण विशेष अभियान में 36 बीएलओ अनुपस्थित मिले

Tue, 22 Nov 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
36 BLOs found absent in special revision drive
पुनरीक्षण विशेष अभियान में 36 बीएलओ अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

देवरिया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नाम परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन के लिए विशेष अभियान दिवस का सातों विधानसभा क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। इसमें 36 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका निरीक्षण किया गया। इसमें कई बीएलओ गैरहाजिर मिले। रुद्रपुर तहसील से संतोष कुमार त्रिपाठी सहायक अध्यापक, जितेंद्र मणि त्रिपाठी सहायक अध्यापक, संजय कुमार चौहान शिक्षामित्र, उर्मिला चौहान शिक्षामित्र, बसंती देवी शिक्षामित्र, नूर आलम सहायक अध्यापक, मीना देवी शिक्षामित्र, सीमा यादव सहायक अध्यापक को अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन

तहसील सदर से जयदीप कुमार सिंह सहायक अध्यापक, मधु जायसवाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नाजमा खातून आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अमीर आलम अंसारी सहायक अध्यापक, इंद्रजीत कुशवाहा रोजगार सेवक, सुनील कुमार रोजगार सेवक, तहसील पथरदेवा से प्रमोद कुमार आजाद सहायक अध्यापक, रामपुर कारखाना से श्याम प्रसाद, सहायक अध्यापक, राकेश कुमार सिंह अनुदेशक, रामअवतार प्रधान अध्यापक, मंजू तिवारी आशा कार्यकर्ता, तहसील भाटपाररानी से विजय लक्ष्मी यादव शिक्षा मित्र, नीरज देवी सहायक अध्यापक, मुन्नी देवी सहायक अध्यापक, विनोद कुमार सहायक अध्यापक, सत्येंद्र प्रताप सिंह शिक्षा मित्र को अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सलेमपुर से राहुल कुमार साहू सहायक अध्यापक, पिंकी रोजगार सेवक, श्वेता जायसवाल सहायक अध्यापक, शशि सहायक अध्यापक, रत्नेश्वर कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक, आजाद राय रोजगार सेवक, श्रेय गौड सहायक अध्यापक, मुसाफिर यादव सहायक अध्यापक, राजेश कुमार यादव सहायक अध्यापक, तहसील बरहज से बिंदु सिंह शिक्षा मित्र, रघुनाथ सहायक अध्यापक, सारिका जायसवाल सहायक अध्यापक अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed