{"_id":"5b4394514f1c1bc3248b5498","slug":"31531155537-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर गरजे लेखपाल, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर गरजे लेखपाल, दिया धरना
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन सोमवार से तेज हो गया है। अब तक तहसीलों पर धरना दे रहे लेखपाल सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धमक पड़े। पूरे जिले से एकत्रित लेखपालों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप मढ़ा। ऐलान किया कि सरकार चाहे जितना जुल्म ढा ले, मांगे पूरी होने तक वह पीछे नहीं हटेंगे।
कलेक्ट्रेट पर धरने में जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि वेतन उच्चीकरण 2000 के स्थान पर ग्रेड-पे 2800 रुपये करने, वेतन विसंगति व एसीपी की कमियों को दूर करने, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि सहित अन्य सभी मांगें जायज हैं। लेखपाल इनके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमाती रही है। अब तो उत्पीडन पर आमादा हो चुकी है। एस्मा लगाकर सरकार आवाज दबाना चाहती है, मगर कामयाब नहीं हो पाएगी। अंतिम सांस तक लेखपाल संघर्ष करेंगे और मांगे पूरी कराकर ही दम लेंगे। धरने में जिला मंत्री अमरेंद्र तिवारी, राजकुमार मिश्र, नर्वदेश्वर मिश्र, रवि पटेल, कृष्णमुरारी पांडेय, गौतम, गणेश शंकर तिवारी, कृष्णमोहन कांत, शैलेष् कुशवाहा, अनिरुद्ध मिश्र, सतेंद्र कुमार, शिवकुमार चौधरी, अमित उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, नागेश पति त्रिपाठी, राधेश्याम दुबे, राकेश और योगेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।
सलेमपुर। माकपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसीलदार दफ्तर के सामने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए कामरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि पूर्ति विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के चलते गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित हैं। अपात्र लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा है। अवशेष नाम रिपोर्ट होने के बावजूद भी नाम सूची में नहीं चढ़ाया जा रहा है। जब कि सलेमपुर पूर्ति विभाग द्वारा मनमाने तरीके से कंप्यूटर में नाम काटा व जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को तहसील में मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। धरना को हरेकृष्ण कुशवाहा, कामरेड संजय गोंड़, रमायन गोंड़, सुशील यादव, बृजेश, हरेराम यादव, किसनावती राजभर, निर्मला देवी, लालमती देवी, सरिता देवी, राम प्रवेश गुप्ता और राकेश शर्मा आदि ने संबोधित किया।