{"_id":"5ae4ac0e4f1c1b46098b6f56","slug":"31524935694-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल रख पीएम और सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल रख पीएम और सीएम का पुतला फूंका
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू चौराहे पर भूख हड़ताल कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। देश, प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार सहित आपराधिक घटनाओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता मुनीर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की। खुखुंदू चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का प्रतिकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार से जनता ऊब चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, चरम पर है। बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कठुआ, उन्नाव कांड है। अगर सरकार अधिकारियों पर लगाम लगाई होती तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अगर कानून व्यवस्था ठीक होती तो आठ साल की बच्ची के साथ रेप नहीं होता। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीनदयाल यादव, अनवर अली, मनोज कुमार, वजीर, नसरुद्दीन, आमिर अली आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन