{"_id":"663538b9bd1bb8aff80f7335","slug":"3-health-workers-found-absent-deoria-news-c-208-1-deo1004-124787-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा
Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 04 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/मेहरौनाघाट/मईल। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके मद्देनजर सीएमओ ने शुक्रवार को चार पीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ डॉ. राजेश झा लार विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टढ़वा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर में पहुंचे। इस दौरान सफाईकर्मी अनुपस्थित मिला। उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर अनुपस्थित कर दिया। वहां तैनात डाॅ. संतोष कुमार ने बताया कि सीएमओ ने दवाओं सहित सभी उपकरण एवं साफ-सफाई की जांच की। इस दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके बाद मईल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवली व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेगवल दूबे का सीएमओ ने निरीक्षण किया। रेवली में फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। जबकि ठेगवल दूबे में डाॅक्टर व स्टाफ नर्स नहीं मिलीं। पता चला कि उनकी इमरजेंसी ड्यूटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पर लगी थी। फार्मासिस्ट का शुक्रवार को प्रतिकर अवकाश था, लेकिन रजिस्टर पर नहीं चढ़ा था।
विज्ञापन
सीएमओ ने गैरहाजिर कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडी का भी निरीक्षण किया।