{"_id":"1bfd76c7b30d7e8849f3e89907cc3c65","slug":"3-arested-in-firing-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, रायफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, रायफल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज के देईडीहा गांव में पुलिस के सामने फायरिंग के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक लाइसेंसी रायफल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के अलावा खुद भी 12 नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
बरहज, लवरछी निवासी राजित यादव का भट्ठा देईडिहां गांव में है। भट्ठा मालिक जमीन से मिट्टी निकलवा रहे थे। जिससे एक चकरोड़ भी प्रभावित हो रहा था। देईडीहा गांव के सुधाकर उपाध्याय ने गुरुवार की सुबह मिट्टी निकालने का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
सुधाकर उपाध्याय ने पूरे मामले की जानकारी बरहज पुलिस को दे दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान चार से अधिक चार पहिया वाहन में सवार कई लोग देईडीहा भट्ठा पर पहुंच गए और इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ से पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होती रही। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि एक पक्ष के राजित यादव, नागेेंद्र यादव और दूसरे पक्ष के सुधाकर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। ईंट भट्ठे से सेमी रायफल बरामद किया है।
पुलिस की तरफ से दर्ज कराए गए केस में राजीत यादव, नागेंद्र यादव, अमित, बाबूलाल, राजाराम, दिलीप पांडेय, राजकेश्वर, सुधाकर उपाध्याय, कमलाकर, प्रभाकर, विशंभर, टीपू तिवारी, अरविंद उपाध्याय को नामजद और 15-20 अज्ञात लोग शामिल हैं।