फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
देवरिया। मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया। विद्युत वितरण मंडल कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। मांगें नहीं माने जाने पर 12 सितंबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर सुबह 10 बजे एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट तक गए। ज्ञापन दिया, फिर लौट आए। यहां हुई सभा में अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जायज मांगें मानने में भी सरकार आनाकानी कर रही है। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने लखनऊ के गांधी सभागार में कहा था कि बिचौलिए हटेंगे। मजदूरों को सीधा भुगतान विभाग से दिया जाएगा। अब समय आ गया है कि मंत्री वादे को पूरा करें। राजेश्वर सिंह और राजेश प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय अब नहीं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृष्णमुुरारी, संतोष चौहान, राम आशीष यादव ने मजदूूरों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अशोक, प्रभुनाथ, हरीलाल, अमरनाथ चौरसिया, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed