फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   20498 women passengers took advantage of the free travel scheme on Rakshabandhan

Deoria News: रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा योजना का 20498 महिला यात्रियों ने उठाया लाभ

Wed, 21 Aug 2024 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
20498 women passengers took advantage of the free travel scheme on Rakshabandhan
देवरिया रोडवेज में बस में चढते यात्री।संवाद
- देवरिया डिपो ने पर्व के दिन कमाए 26.95 लाख, आम दिनों से बढ़कर ही रही आय
विज्ञापन

- निशुल्क यात्रा कराने से निगम को 10.68 लाख की आय हुई प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निशुल्क यात्रा का उपहार दिया गया था। डिपो स्तर पर कुल 20498 महिला यात्रियों ने इस योजना का लाभ उठाया। इससे डिपो को 10.68 लाख की आय प्रभावित हुई है। हालांकि इसके बावजूद डिपो की बसों में यात्रियों की अधिक संख्या होने के चलते अन्य दिनों से आय बढ़ा ही रहा। पर्व के दिन डिपो की कुल आय 26.95 लाख रही, जबकि आम दिनों में डिपो की औसतन आय 20 से 22 लाख के करीब रहती है। मंगलवार को भी परिसर में लोकल रूटों पर बसों का अभाव दिखा।
देवरिया डिपो में निगम की 73 एवं अनुबंधित 127 बसों के सहारे संचालन व्यवस्था चलाई जाती है। पर्व के पूर्व रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया था कि किसी भी यात्री खासकर महिलाओं को आने-जाने में कहीं दिक्कत नहीं आएगी, सभी 200 बसों को ऑनरोड रखा जाएगा। हालांकि सोमवार को यह दावा दोपहर के बाद ही फेल नजर आया। कई बसें जाम में फंसने के कारण समय से डिपो में नहीं पहुंच पाई। इससे गोरखपुर व सलेमपुर जाने वाले यात्री भी बसों के आने की राह तकते रहे।
विज्ञापन

आम दिनों में गोरखपुर व सलेमपुर-लार रूट पर जाने के लिए बसों की लाइन लगी रहती है। हालांकि रक्षाबंधन के दिन दोपहर के बाद ऐसा कुछ नहीं दिखा और यात्रियों ने परेशानी सहकर और प्राइवेट वाहनों से सांसत रहकर अपनी यात्रा पूरी की। उधर रोडवेज ने महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा का अवसर दिया था। इसके चलते महिला यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रही। एआरएम मो. इरफान ने बताया कि मंगलवार को आए आकड़ों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन कुल 20498 बहनों ने यात्रा की। इससे निगम की 10.68 लाख की आय प्रभावित हुई। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा 26.95 लाख की आय आने से यह निगम के लिए घाटे का सौदा नहीं रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा भी यात्रियों की संख्या अधिक होने से आय बढ़ी ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed