{"_id":"5c30e0bdbdec22569b2f09d6","slug":"201546707133-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर सड़क पर टेंपो पलटा, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर सड़क पर टेंपो पलटा, 13 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क पर पलटा, 13 घायल
चार की हालत गंभीर, चल रहा उपचार
रामपुर कारखाना के पांडेयचक चौराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पांडेयचक चौराहे के पास शनिवार की सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें सवार सभी 13 लोग घायल हो गए। इसमें से चार की हालत गंभीर है।
महुआडीह चौराहे से एक टेंपो शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब सवारी भरकर देवरिया के लिए निकला। टेंपो में कुल 13 लोग सवार थे। साढ़े आठ बजे के करीब टेंपो पांडेयचक चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक को देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर कई बार पलट गया। इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में क्षेत्र के गोठा रसूलपुर के आर्मी के रिटायर्ड कपिलदेव सिंह, पिपरा मदन गोपाल की दुर्गावती देवी, महुआबारी के रामदुलार सिंह, बरवां के मंतोष आदि प्रमुख हैं। इसमें दुर्गावती सहित कई लोगों का हांथ-पैर टूट गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें कपिलदेव सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।