फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस

दो पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस

Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दो पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस
दो पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

भटनी। मोतीपुर टिकैत में अवैध नर्सिंग होम चलाने पर पुलिस ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.एनपी सिंह की तहरीर पर संचालक छोटेलाल कुशवाहा और सीता सिंह पर धोखाधड़ी, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
फोटो समाचार
------------
अवैध नर्सिंग होम किया सील, महिलाओं का हंगामा
- स्वास्थ्य विभाग की टीम देख संचालिका और उसका पति पीछे के रास्ते भागे
- डीएम के निर्देश पर पहुंचे थे सीएमओ, लंबे समय से चल रहा था नर्सिंगहोम
अमर उजाला ब्यूरो
घांटी बाजार। विभागीय मिलीभगत से मोतीपुर टिकैत चौराहा पर चल रहे अवैध नर्सिंगहोम पर सीएमओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। टीम को देख संचालिका भाग गई। नर्सिंग होम में मौजूद अन्य महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान सीएमओ और महिलाओं के बीच नोंकझोंक हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। केस दर्ज कराने के लिए भटनी पीएचसी के अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भटनी ब्लॉक के मोतीपुर टिकैत में लंबे समय से नियमाें को दरकिनार कर सीता देवी नर्सिंगहोम चल रही था।शिकायत मिलने पर डीएम अमित किशोर ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। सोमवार को सीएमओ के नेतृत्व में टीम नर्सिंगहोम पर पहुंची। संचालिका और इसका पति पीछे के रास्ते भाग निकले। नर्सिंगहोम में तीन महिला मरीज भर्ती थीं। अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं का तेवर देख टीम बैकफुट पर आ गई। सीएमओ को फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद चार कमरों को टीम ने सील किया। सीएमओ के निर्देश पर नर्सिंगहोम संचालिका के खिलाफ भटनी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने बताया कि नर्सिंगहोम अवैध तरीके से चल रहा था। इसके संचालक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भटनी पीएचसी पर छह कर्मचारी मिले ड्यूटी से गायब
घांटी बाजार। मोतीपुर टिकैत जाते समय सीएमओ नौ बजे भटनी पीएचसी पर अचानक पहुंच गए। यहां पर स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी राय, फार्मासिस्ट अजय कुमार यादव, एएनएम सुनीता देवी, रूनेहा, दुधनी देवी और चौकीदार विश्वशंकर ड्यूटी से गायब रहे। इसके पूर्व भी सीएमओ के निरीक्षण में कई कर्मचारी गायब थे। सीएमओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मोतीपुर से लौटते समय न्यू पीएचसी चकिया कोठी भी सीएमओ गए थे। यहां पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed