{"_id":"5b65db524f1c1b8d3e8b51b7","slug":"201533401938-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सेमी और बढ़ी सरयू, सड़क पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सेमी और बढ़ी सरयू, सड़क पर बढ़ा दबाव
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बरहज के कटइलवा गांव के समीप नदी के दबाव में भहराया बम्बो क्रेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। लगातार बारिश और सरयू के जलस्तर में वृद्धि से कटइलवा गांव के पास इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ विभाग की ओर से पिछली बरसात में लगाया गया बंबो क्रेट पानी के दबाव से गिर गया। पिछले 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है।
सरयू का जलस्तर एक सप्ताह पूर्व ही खतरे का निशान पार कर चुका है। इसके बाद से पानी लगातार उस लेबल के ऊपर ही बना हुआ है। पिछले दो दिनों से नदी के जलस्तर में फिर तेजी आई है। नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का पानी कटइलवा गांव के पास खेतों के रास्ते आबादी की ओर बढ़ रहा है। गांव के पारस यादव, मुखलाल यादव, जवाहिर आदि का कहना है कि नदी के पानी का दबाव इंटरलॉकिंग सड़क पर बढ़ गया है। नीचे की मिट्टी खिसकने से सड़क पर गड्ढ़ा हो गया है। पानी के दबाव से जगह-जगह लगाए गए बंबो क्रेट भहरा गए हैं। दियारा क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर के कुछ टोलों के करीब पानी पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से गौरा, पैना, एकडंगा, कुवाइच टोला, नौका टोला सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ की दहशत बनी हुई है। नदी पूर्व में कुरह परसियां, कोलखास गांव को निगल चुकी है। अब रामजानकी मार्ग सहित आधा दर्जन गांव के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।े