{"_id":"59fa009b4f1c1bc9678b8d91","slug":"201509556379-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिसिपल की धमकी से सहमे पीड़ित परिवार के लोग रात भर नहीं रहे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिसिपल की धमकी से सहमे पीड़ित परिवार के लोग रात भर नहीं रहे घर
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले हरिनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, मंगलवार की शाम प्रधानाचार्य की ओर से दी गई धमकी के चलते पीड़ित परिवार के लोग घर छोड़कर कहीं चले गए थे। रामपुर कारखाना पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश कर रही है।
रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव की रहने वाली बालिका हरिनारायण इंटर कॉलेज में सातवीं की छात्रा है। आरोप है कि सोमवार को प्रधानाचार्य अपने कक्ष में बुलाकर अश्लील बात करने के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जबरदस्ती करने का भी आरोप है। बालिका घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। मंगलवार की सुबह पिता थाने में जाने की तैयारी में था कि प्रिंसिपल पहुंचकर मामला सुलह करने की धमकी देने लगा। उत्तेजित लोग जब आरोपी को दौड़ाए तो वह एक घर में छिप गया था। शाम को थाने पहुंचकर उसने लड़की के पिता को फिर धमकी दी। आखिरकार पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने देररात प्रधानाचार्य रमेश यादव के खिलाफ धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उधर, रात को प्रधानाचार्य ने पीड़ित परिवार को सुलह नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके चलते पीड़ित परिवार के लोग रातभर कहीं अन्य जगह रहे। केस दर्ज होने के बाद प्रधानाचार्य रमेश यादव फरार हो गया है। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य की तलाश की जा रही है।