{"_id":"5e42f0c18ebc3ee5b6562c1f","slug":"2-ticket-blacker-arrested-deoria-news-gkp340709664","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ और सीआईबी ने पकड़ा टिकट दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ और सीआईबी ने पकड़ा टिकट दलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ और सीआईबी ने पकड़े दो टिकट दलाल
गौरीबाजार के अश्वनी ट्रवेल्स पर की गई थी छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आरपीएफ पोस्ट देवरिया सदर और भटनी सीआईबी ने मंगलवार को गौरीबाजार से दो टिकट दलाल पकड़े। उनके पास से सामान्य और तत्काल टिकट समेत तमाम सामान बरामद किया गया। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय के सुपरविजन में एसआई अबू फरहान गफ्फार, एएसआई महेंद्रलाल श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल रामअवतार प्रसाद, कांस्टेबल अभिषेक भारती, पशुपतिनाथ तिवारी, रवींद्र सिंह और सीआईबी भटनी के एसआई संजय राय, एएसआई दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, सुनील यादव ने मंगलवार की दोपहर गौरीबाजार रेलवे के पूर्वी ढाला के पास अश्वनी ट्रवेल्स नाम की दुकान पर छापेमारी की। यहां से अश्वनी सिंह निवासी असनहर, गौरीबाजार और मुकेश कुमार शाही निवासी पड़री, थाना-हाटा, कुशीनगर को पर्सनल यूजर आईडी पर बनाए गए कुल 63 अदद तत्काल और सामान्य ई-टिकट जिसकी कीमत 64269 रुपये के साथ पकड़ा। इसमें तमाम टिकट पर यात्रा हो चुकी थी। कुछ पर ही यात्रा शेष है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ग्राहक ढूंढकर आर्डर पर टिकट बनाते थे। ग्राहकों से प्रति व्यक्ति तीन से पांच सौ रुपये अधिक लिया जाता है। मुकेश कुमार शाही ने बताया कि वर्ष 2004 से यह कार्य कर रहे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।