{"_id":"664bb27f08dd44955100e6a4","slug":"2-sent-to-jail-in-farmer-murder-deoria-news-c-208-1-deo1004-126107-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दनउर हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दनउर हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
Tue, 21 May 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर खेत में सोए किसान की गला काटकर हत्या का मामला
तीन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर, अब तक नहीं बरामद हो सका हत्या में प्रयुक्त हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दनउर में पांच दिन पूर्व खेत की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय किसान रामाश्रय यादव उर्फ कुकर की गला काटकर कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद दो आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बाकी तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अभी हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी नहीं बरामद कर पाई है। बाकी तीन आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस दबिश दे रही है।
ग्राम दनउर निवासी रामाश्रय यादव उर्फ कुकर को 15 मई की रात गला काटकर तथा शरीर के कई भागों पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के आने और खून के नमूने आदि लेने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के दिन ही मृतक के छोटे पुत्र दीपक यादव की नामजद तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसी दिन आरोपी जितेंद्र सिंह पुत्र मुख लाल सिंह और विपिन सिंह पुत्र बृजभान सिंह को उठाकर गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही थी। उन्हें घटना के पांच दिन बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं। परंतु हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। अभी तीन आरोपी प्रवीण सिंह पुत्र राम क्यास सिंह, नकुल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह और मनीष पटेल पुत्र जय राम पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बाकी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।