फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 animal smuggler caught

पशुओं से भरे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 22 Feb 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
2 animal smuggler caught
ट्रक में लक्ष्मण चौराहे पर पकड़े गए पशु - फोटो : SALEMPUR
पशुओं से भरे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 14 गोवंश और तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। मईल पुलिस ने पशुओं से भरे डीसीएम को पीछा कर लक्ष्मण चौराहे के समीप पकड़ लिया। दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास मौजूद एक तमंचा भी बरामद किया है। तस्करों के खिलाफ गोवध पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मईल पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि गोवंश से भरे एक डीसीएम को तस्कर भागलपुर, लार रोड होते हुए बिहार बंगाल ले जाने की फिराक में हैं। मईल एसओ रविंद्र कुमार रवि ने शनिवार को अपने हमराहियों के साथ भागलपुर चौकी पर घेरेबंदी कर दी। पुलिस ने भागलपुर पुल की तरफ से आ रहे एक डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो चालक डीसीएम लेकर भागने लगा। एसओ अपने हमराहियों के साथ वाहन से और भागलपुर पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी दीपचंद चौधरी, अभिनंदन ने डीसीएम का पीछा किया तो डीसीएम चालक ने चौकी के सिपाही अभिनंदन और दीपचंद चौधरी को कुचलने का प्रयास किया। तेज रफ्तार में भाग रहा डीसीएम अनियंत्रित होकर लक्ष्मण चौराहे के समीप गड्ढे में जा उतरा। पुलिस ने डीसीएम चालक व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जेसीबी से डीसीएम को गड्ढे से बाहर निकालकर थाने लाया गया। डीसीएम में 14 गोवंशीय पशु लदे थे। इनमें दो मृत पाए गए। पुलिस ने जब तस्करों की तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी सालिक व आलोक के रूप में हुई। मईल एसओ रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि दोनों पर गोवध पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गोवंश लदी पिकअप पकड़ी गई
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोन्हौला रामनगर से शनिवार को पुलिस ने गोवंश से भरे पिकअप को पकड़ लिया। पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत के दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहा था। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि पशुओं से लदी पिकअप सोन्हौला रामनगर के रास्ते जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के गांव के पुल पर घेरेबंदी कर दी। पिकअप के आने पर पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। जब भाग नहीं पाया तो चालक उतरकर फरार हो गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पिकअप में चार बैल लदे हुए थे। इस मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दिया गया है। वाहन नंबर से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed