फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1died 4 injured in car accident

Deoria News: तिलक से लौट रही कार ट्रेलर से टकराई, एक की मौत

Sat, 10 Dec 2022 07:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 07:14 AM IST
सार

पत्नी रूबी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मुंबई में रहकर शटरिंग का कार्य करता था। 27 नवंबर को ही वह घर आया। उसकी मौत के बाद दो बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
1died 4 injured in car accident
मृतक नरेन्द्र यादव की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे के समीप तिलक समारोह से लौट रही एक कार ट्रेलर से जा टकराई। इससे कार में सवार चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दो का सदर अस्पताल और एक का गोरखपुर प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व सभी घायल अस्पताल जा चुके थे।

विज्ञापन


सुकरौली गांव से बृहस्पतिवार को देवरिया भुजौली कॉलोनी में तिलक गया था। समारोह में गांव निवासी नरेंद्र यादव, हरिकेश यादव, विनोद शर्मा, दीपक वर्मा और प्रदीप तिवारी भी गए थे। देर रात को सभी लोग कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कार हरिकेश यादव चला रहे थे। वह कार लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर भरौली चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा टकराई। इससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टक्कर इतनी तेज हुई कि आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग पहुंच गए। लोगों ने कार में दबे सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने नरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिकेश और विनोद का देवरिया और दीपक वर्मा का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। वहीं, प्रदीप तिवारी को हल्की चोटें आईं हैं।

एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि घटना देर रात में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक सभी चोटिल अस्पताल जा चुके थे। वाहन पुलिस के कब्जे में है।
 

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

भाटपाररानी क्षेत्र के बंगरा बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा टोला हथियागढ़ निवासी अर्जुन कुशवाहा (27) अपने साथी के साथ बृहस्पतिवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने बंगरा बाजार के पास श्रीरामपुर गांव गया था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वह दोस्त के साथ बाइक से घर के लिए निकला। अभी दोनों भाटपाररानी के बंगरा बाजार चौराहे पर पहुंचे थे तभी एक पशु अचानक सड़क पर आ गया।

इसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में अर्जुन को भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका इलाज गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।

इसकी जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। पत्नी रूबी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मुंबई में रहकर शटरिंग का कार्य करता था। 27 नवंबर को ही वह घर आया। उसकी मौत के बाद दो बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बेल्डिंग करते समय गिरने से मिस्त्री की मौत
भृगुसरी चौराहे पर बेल्डिंग करते समय एक मिस्त्री की मौत हो गई। वह थ्रेसर पर चढ़कर काम कर रहा था कि संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी तत्काल मौत हो गई। गांव के मुन्ना प्रजापति चौराहा स्थित अपनी दुकान पर शुक्रवार को काम कर रहे थे। थ्रेसर को जोड़ने के दौरान वह गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें लेकर गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत पर पत्नी छोहाड़ी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed