फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लोकतंत्र के युद्ध में बूथ समितियों की भूमिका अहम

लोकतंत्र के युद्ध में बूथ समितियों की भूमिका अहम

Sat, 10 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के युद्ध में बूथ समितियों की भूमिका अहम
बूथ समितियों की भूमिका अहम : डॉ. अंतर्यामी
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ समितियों का हुआ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा के बूथ समितियों के सम्मान कार्यक्रम के पहले दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम कर सेक्टरवार बूथ समितियों को सम्मानित किया गया। समितियों को उनके दायित्वों की याद दिलाते हुए मिशन 2019 के चुनाव के लिए कमर कस कर डटने का आह्वान किया गया।

सदर क्षेत्र में पौहारी सेक्टर के बूथ समिति अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि जिले के सभी 2629 बूथों पर सांसद, विधायक, जिला, क्षेत्र, प्रदेश पदाधिकारी जाकर सभी बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। बूथ समिति के सदस्य अपने को केवल सदस्य मानकर न बैठें, वह पार्टी की रीढ़ हैं। लोकतंत्र के युद्ध में बूथ और उसकी समिति ही निर्णायक भूमिका में होती है। अभियान के जिला संयोजक जितेंद्र पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम से बूथ कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा व संचालन संजय तिवारी ने किया। इस दौरान मारकंडेय प्रसाद तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, राजेंद्र विक्रम सिंह, रामदास मिश्र, रामकृपाल सिंह, संजय पांडेय, बंटी जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने गौरीबाजार मंडल अध्यक्ष महेंद्र राय के साथ वकीलगंज सेक्टर व देवरिया देहात मंडल अध्यक्ष अंकुर राय के साथ सकरपार सेक्टर की बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भलुअनी मंडल की 50 बूथ समितियों को भलुअनी ब्लॉक सभागार में सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान संघ राजेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, नागेंद्र प्रसाद, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed