{"_id":"5b78512742c79246353ba9f5","slug":"191534611751-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के युवक की इलाहाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के युवक की इलाहाबाद में मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
घटना की सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। ब्लॉक के देवसिया गांव का एक युवक पढ़ने के लिए इलाहाबाद गया था। रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
लार थानाक्षेत्र के देवसिया गांव निवासी सतीश सिंह का बेटा शुभम सिंह (18) इंटर पास करके आगे की पढ़ाई करने के लिए इलाहाबाद में दाखिला लिया था। वहीं किराए पर कमरा लेकर रहता था। ओवरब्रिज से दूरी के कारण रेललाइन क्रॉस कर कॉलेज आता-जाता था। शुक्रवार को लाइन क्रॉस कर बाजार जा रहा था कि दोनों ट्रैक पर ट्रेन आ गई। चपेट में आने से मौके पर ही शुभम की मौत हो गई। शुभम अभी 15 दिन पहले गांव से इलाहाबाद गया था। उसके रूम पार्टनर ने इलाहाबाद में ही पढ़ाई कर रहे गांव के शिवा सिंह को दी। शिवा के जरिए सूचना पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुभम दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई शिवम सिंह बीटेक करके बड़ौदा में नौकरी करता है। पिता सतीश सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं। घर पर दादी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।