फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रेलवे अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

रेलवे अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

Sun, 11 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में सुविधाओं का टोटा
देवरिया। यात्रियों और रेल कर्मचारियों के अचानक बीमार पड़ने और उनके इलाज के लिए स्टेशन परिसर में स्थापित रेलवे अस्पताल हांथी का दांत साबित हो रहा है। यात्री हो या रेल कर्मचारी उनके इलाज के लिए कोई खास बंदोबस्त नहीं है। लिहाजा यह अस्पताल अक्सर बंद ही रहता है। ऐसे में ट्रेन में जहर के खुरानी शिकार, ट्रेन दुर्घटना में घायल यात्रियों को जीआरपी व आरपीएफ इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हैं।
विज्ञापन

रेल विभाग ने यात्रियों व रेल कर्मचारियों के लिए सदर रेलवे स्टेशन पर अस्पताल तो स्थापित कर दिया। लेकिन व्यवस्था वर्षों पुरानी है। स्टेशन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। ट्रेन में जहर खुरानी का मामला हो या दूर-दराज से यात्रा करने वाले यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर रेलवे में अस्पताल में इलाज कराना संभव नही होता है क्योंकि अस्पताल अक्सर बंद ही रहता है। ऐसे में प्राइवेट वाहनों से जीआरपी व आरपीएफ के जवान इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाते हैं। रेलवे अस्पताल में एक एंबुलेंस तक की व्यवस्था नही है। अस्पताल में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब ब्वाय के अलावा सफाई कर्मचारी तैनात है। फिर भी अस्पताल अक्सर बंद रहता है। इस संबंध में रेलवे अस्पताल के चिकित्सक एके गोछाय ने बताया कि रेलवे अस्पताल का क्षेत्र कुसम्ही आउटर से अहिल्यापुर आउटर तक है। दोनों आउटर के बीच पड़ने वाले छोटे बड़े स्टेशनों की चिकित्सकीय व्यवस्था इसी अस्पताल से चलता है। सदर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर चिकित्सकीय इलाज की भी व्यवस्था है। रेल कर्मचारियों की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी या फिर गोरखपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed