फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिपाही को वकीलों ने दौड़ाया, की नारेबाजी

सिपाही को वकीलों ने दौड़ाया, की नारेबाजी

Tue, 03 Jul 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिपाही को वकीलों ने दौड़ाया, की नारेबाजी
दीवानी गेट पर वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महिला वकीलों से बदसलूकी करने के मामले में रुद्रपुर कोतवाल पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दीवानी न्यायालय कैंपस में दाखिल हुए एक सिपाही को वकीलों ने दौड़ा लिया। उग्र वकीलों का तेवर देख कोई भी पुलिसकर्मी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुुटा सका। कोतवाल पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान वकीलों ने किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। अभद्रता करने वाले कोतवाल चंद्रिका प्रसाद जैसल पर उच्चाधिकारी इस कदर मेहरबान हैं कि एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। दो दिन से वकील आंदोलित हैं। मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर में दिखाई दिया, जिसे वकीलों ने दौड़ा लिया। न्यायालय गेट पर वकीलों ने सभा की। वकीलों का तेवर देख गेट तक पहुंचे पुलिसकर्मी लौट गए। वकीलों ने कहा कि महिला वकीलों के सम्मान में छेड़ी गई लड़ाई मांग पूरा नहीं होने तक जारी रहेगा। रुद्रपुर कोतवाल की तानाशाही से वहां की जनता त्रस्त आ चुकी है। इसके अलावा अन्य थानों पर भी लूटखसोट बढ़ गई है। इस दौरान मंत्री प्रेमनारायण मणि त्रिपाठी, सुभाष चंद्र राव, अनिल सिंह, बृजबांके तिवारी, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, राधाकृष्ण शुक्ल, सुशील मिश्रा, अरविंद साहनी, वंदना सिंह, नीतू सिंह, दीपक मिश्र, वरुण, बीनू वर्मा, त्रिपुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाले युवक हुआ गुस्से का शिकार
देवरिया। दीवानी न्यायालय गेट पर सभा को अध्यक्ष सिंहासन गिरी संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक युवक कुछ दूरी पर खड़ा होकर मोबाइल में वीडियो बना रहा था। कुछ देर बाद वकीलों की नजर युवक पर पड़ी तो वह उग्र हो गए और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed