{"_id":"594801994f1c1b6b4c8b459e","slug":"181497891225-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और युवाओं के हमदर्द हैं राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और युवाओं के हमदर्द हैं राहुल
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कहा कि राहुल गांधी किसानों और युवाओं के सच्चे हमदर्द हैं।
सोमवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी द्वारा किसानों, युवाओं और कमजोरों के हक के लिए शुरू की गई लड़ाई को तेज करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य हैं। कांग्रेस ने हमेशा कमजोरों, दलितों की लड़ाई लड़ी है। आगे भी यह लड़ाई लड़ी जाएगी। राहुल ने दलितों के घर भोजन कर यह संदेश दिया है कि सदियों से सामाजिक रूप से बहिष्कृत यही वर्ग वास्तव में इस देश के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए राहुल ने देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की थी। किसानों की समस्याओं को लेकर सदन में मोदी सरकार को घेरा था। किसानों के कर्ज माफी के लिए सरकार पर दबाव बनाया था। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, अरविंद शाही, संदेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह, जवाहर लाल चौहान आदि मौजूद रहे।