फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   180 Anganwadi workers felicitated

Deoria News: 180 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Sun, 27 Sep 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
180 Anganwadi workers felicitated
रामपुर कारखाना। ब्लॉक सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 180 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ उन्हें संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में भी इनका योगदान अहम है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मानदेय में वृद्धि के साथ तीन साड़ी और मोबाइल की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और कुपोषण के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के सीडीपीओ कुसुम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed