{"_id":"59a8488e4f1c1be4278b4a5a","slug":"171504200846-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने ब्लाक पर लगाया ताला, किया पदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने ब्लाक पर लगाया ताला, किया पदर्शन
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन कर ताला लगाया। वे नियमित करने तथा पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ का सौंपा।
रोजगार सेवक 11 वर्षों से ग्राम पंचायत में संविदा पर काम कर रहे हैं। इसके बदले छह हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। रोजगार सेवकों को नियमित करने, पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक पर रोजगार सेवकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। देवाशीष यादव ने कहा कि समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक 11 वर्षों से संघर्षरत हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इससे नाराजगी है। हमारी बात नही मानी गई तो पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस दौरान गुड़िया यादव, बबलू कुमार, अरविंद मिश्रा, सत्येंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार, दिवाकर, पारस नाथ, मिथिलेश मिश्रा, सोनी सहाय, ममता यादव मौजूद रहे।